
मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) कृषि अपशिष्ट को गैस में बदलने के लिए अगले पांच साल में 100 सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) संयंत्र स्थापित करेगी। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को यह घोषणा की।
कंपनी की सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि जामनगर में दो ‘डेमो’ इकाइयां स्थापित करने के बाद रिलायंस ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पहला वाणिज्यिक स्तर का सीबीजी संयंत्र रिकॉर्ड 10 माह में चालू कर दिया है।
#RelianceAGM2023 : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की सालाना बैठक में की बड़ी घोषणा, कहा- रिलायंस कृषि अपशिष्ट को गैस में बदलने के लिए अगले पांच साल में 100 सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) संयंत्र करेगी स्थापित।#MukeshAmbani #RelianceIndustries #NitaAmbani pic.twitter.com/ZxOlOud7jG
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 28, 2023
अंबानी ने कहा, ‘‘हम देश भर में इस संख्या को तेजी से बढ़ाकर 25 करेंगे। हमारा लक्ष्य अगले पांच साल में 100 सीबीजी संयंत्र स्थापित करने का है। इन संयंत्रों में 55 लाख टन कृषि अवशिष्ट और जैविक कचरे की खपत होगी और इससे कॉर्बन उत्सर्जन में करीब 20 लाख टन की कमी लाई जा सकेगी। इनके जरिये सालाना 25 लाख टन जैविक खाद का उत्पादन होगा।’’
#RelianceAGM2023 : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कंपनी की 46वीं वार्षिक बैठक में किया बड़ा ऐलान, कहा- जियो एयर फाइबर (Jio Air Fibre) गणेश चतुर्थी (19 सितंबर) पर होगा लॉन्च।#MukeshAmbani #RelianceIndustries #NitaAmbani pic.twitter.com/44xXpHL7y7
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 28, 2023
अंबानी ने कहा कि इन संयंत्रों की स्थापना से सालाना 70 लाख टन तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आयात में कमी लाई जा सकेगी।
Published : 28 August 2023, 4:22 PM IST
Topics : mukesh ambani Reliance AGM 2023 कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र कृषि अपशिष्ट नीता अंबानी मुकेश अंबानी मुंबई रिलायंस इंडस्ट्रीज वार्षिक बैठक