Site icon Hindi Dynamite News

देखिये वीडियो, कोरोना संकट जूझ रही मुंबई में आर्थिक गतिविधियां इस तरह हुई शुरू

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई देश के उन शहरों में शामिल है, जहां कोरोना के संकट सबसे ज्यादा है। शुक्रवार को मुंबई में आंशिक तौर पर बाजारों को खोला गया। पढिये, मुंबई से डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
देखिये वीडियो, कोरोना संकट जूझ रही मुंबई में आर्थिक गतिविधियां इस तरह हुई शुरू

मुंबई: कोरोना महामारी के सर्वाधिक संकट से जूझ रही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कारोबारी गतिविधियां शुक्रवार से आंशिक तौर पर शुरू हो गयी है। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर मुंबई में शुक्रवार से 50 फीसदी दुकाने खुली। शहर के ज्यादातर हिस्सों की ऑड-ईवन फॉर्म्युले पर दुकाने खुलेंगी।  

पहले दिन बाजारों में लोग जरूरी सामान की खरीदारी को करते हुए दिखाई दिये। दुकानों में लोगों की भीड़ भी कम देखने को मिली। दक्षिण मुंबई के बाजरों में अधितकर लोगों को रोजमर्रा की चीजों को खरीदते हुए देखा गया।

कोरोना महामारी से बचने और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन कराने के लिये दुकानें खोलने में बीएमसी द्वारा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की मदद ली जा रही है। आदेशों के मुताबिक मुंबई में फिलहाल शॉपिंग मॉल,कॉम्प्लेक्स को नहीं खोला जा सकता है। इनकी अभी तक अनुमति नहीं दी गयी है।

दुकानों समेत बाजारों को खोलने के लिये दुकानदारों समेत आम आदमी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनिवार्य पालन करना होगा। मुंबई समेत महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों और शहरों में शामिल है।

Exit mobile version