
भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान कर देने वाला लव ट्राएंगल सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति की प्रेमिका को अपना पति सौंप दिया।
असल में कुछ दिनों पहले ही भोपाल में फैमिली कोर्ट में एक शिकायत की गई थी, जिसमें एक नाबालिग ने आरोप लगाया था कि उसके पिता का अपने ही ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की के साथ प्रेम सम्बंध होने के कारण घर में अक्सर झगड़े होते रहते हैं। इस कारण नाबालिग और उसकी बहन के पढ़ाई में ख़ासी दिक्कतें आ रही हैं। माता-पिता में रोज झगड़ों से परेशान होकर नाबालिग ने फैमिली कोर्ट में एक शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के बाद पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने एक शर्त पर पति को छोड़ने की हामी भर दी। प्रेमिका ने अपना एक फ्लैट और करीब 27 लाख रुपये अपने प्रेमी की पत्नी को दिए जिसके बाद उसे अपना प्यार मिल गया। प्रेमिका ने अपना एक फ्लैट और करीब 27 लाख रुपये अपने प्रेमी की पत्नी को दिए जिसके बाद उसे अपना प्यार मिल गया।
Published : 5 January 2021, 3:13 PM IST
Topics : Bhopal Family Court love triangle Madhya Pradesh पति फैमिली कोर्ट भोपाल मध्य प्रदेश लव ट्राएंगल