MP Election Results: मध्य प्रदेश की सत्ता में भाजपा की धमाकेदार वापसी, कांग्रेस की करारी हार, जानिये पूरा अपडेट

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। कांग्रेस पर सत्ता पर काबिज होने का सपना टूटता दिख रहा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 December 2023, 5:01 PM IST

भोपाल: मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। यहां कांग्रेस की बुरी तरह हार का सामना करना पड़ रहा है और राज्य की सत्ता में लौटने का उसका सपना चकनाचूर होता दिख रहा है।

ताजा चुनाव नतीजों में प्रदेश की 230 विधानसभा सीट में से भाजपा के उम्मीदवार 20 सीट जीत चुके हैं जबकि 148 सीट पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने अब तक छह सीट पर जीत दर्ज की है और वह 55 पर आगे चल रही है।

इसके अलावा, भारत आदिवासी पार्टी ने भी प्रदेश में पहली बार जीत दर्ज कर एक सीट अपने कब्जे में कर ली है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मध्यप्रदेश की 230 सीट के लिए मतदान 17 नवंबर को हुआ था और मतगणना आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू हुई।

Published : 
  • 3 December 2023, 5:01 PM IST

No related posts found.