
पटनाः अंतरा बिस्वास यानी मोनालिसा को शायद ही कोई ऐसा कोई हो जो नहीं जानता है। लाखों लोग उनकी अदाओं के दीवाने है और उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में मोनालिसा ने अपनी बोल्डनेस से एक अलग ही मुकाम बनाया है।
भोजपुरी इंडस्ट्री में मोनालिसा सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में मानी जाती हैं, पर उन्होनें भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिससे बवाल मचना शुरू हो गया है।
मोनालिसा ने कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर अश्लीलता का टैग लग चुका है, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा काम नहीं किया। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि अब स्थितियां बदलीं हैं, यहां अच्छी फिल्में भी बनने लगी हैं। एक निजी मीडिया से बातचीत में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर अश्लीलता का टैग लगा हुआ है। हालांकि, उन्होंने खुद ऐसे काम नहीं करने का दावा किया।
मोनालिसा के इस बयान के बाद कुछ लोगों ने इस बात को गलत बताया है। लोगों का कहना है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अश्लीलता फैलाने में मोनालिसा का भी योगदान रहा है।
Published : 23 January 2020, 4:16 PM IST
Topics : Bhojpuri Industries Bhojpuri movies monalisa भोजपुरी इंडस्ट्री भोजपुरी गाने भोजपुरी फिल्में मोनालिसा