दिल्ली: सरोजनी नगर इलाके में मॉडल से गैंगरेप, दो गिरफ्तार

राजधानी दिल्‍ली के सरोजनीनगर इलाके में एक मॉडल के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी भागने में फरार हो गया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 December 2017, 9:51 AM IST

नई दिल्ली: राजधानी दिल्‍ली के सरोजनीनगर इलाके में एक मॉडल के साथ गैंगरेप  के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी भागने में फरार हो गया है। 

वारदात की जानकारी पुलिस को खुद पीड़ित लड़की ने 26 दिसंबर को पुलिस को दी। पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपाबीती सुनाते हुए कहा कि वह मॉडलिंग  में अपना करियर आजमाना चाहती है। इसी सिलसिले में वह मुंबई गई जहां उसकी मुलाकता एक सतीश नाम के लड़के से हुई। सतीश ने लड़की को झांसा देते हुए कहा कि वह लड़की अगर उसके साथ दिल्ली जायेगी तो वह उसकी मुलाकात एक डायरेक्टर से करवा देगा और उसे काम मिल जायेगा। साथ ही लड़के ने कहा कि उसकी दिल्ली में बड़े-बड़े लोगों से काफी पहचान है। लड़की उसपर भरोसा करते हुए दिल्ली आ गई। जहां तीन दरिदों ने मिलकर सरोजनी नगर स्थित एक फ्लैट में उसके साथ गैंगरेप किया।

Published : 
  • 28 December 2017, 9:51 AM IST

No related posts found.