#MeToo: यौन शोषण के आरोपों से घिरे एमजे अकबर ने विदेश से लौटकर दिया ये बयान

#MeToo अभियान के तहत यौन शोषण के आरोपों से घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर रविवार को विदेश दौरा खत्म करके भारत लौट आये है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानें, यौन शोषण के आरोपों पर क्या बोले अकबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 October 2018, 11:40 AM IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर चल रहे #MeToo अभियान के तहत यौन शोषण के आरोप में घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर रविवार को विदेश यात्रा पूरी कर भारत लौट आये हैं। यौन शोषण के आरोपों पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने पत्रकारों के किसी भी सवाल का सीधा जबाव नहीं दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि इन आरोपों पर वह जल्द ही बयान जारी करेंगे।

यह भी पढ़ें: #MeToo का असर..आरोपों से घिरे नाना पाटेकर ने लिया बड़ा फैसला

 

आरोपों से घिरे अकबर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है, जिस कारण उनकी कुर्सी भी खतरें बताई जा रही है। है। विपक्षी पार्टियां इस मसले पर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर हो रखी है।

इसके अलावा कई महिला संगठन भी पीएम मोदी समेत और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से अकबर को कुर्सी से हटाने की मांग कर रहे हैं। 
 

Published : 
  • 14 October 2018, 11:40 AM IST