
मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र के मवाना रोड पर गुरुवार के देर रात एक तेज़ रफ़्तार बस डिवाइडर में जा टकराई। जिससे बस में मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई। वही अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र के मवाना रोड पर गुरुवार के देर रात एक तेज़ रफ़्तार बस डिवाइडर में जा टकराई, जिससे बस में मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई, वही अन्य यात्री घायल हो गए@meerutpolice pic.twitter.com/92DfPOeUHb
— डाइनामाइट न्यूज़ (@DNHindi) December 21, 2018
यात्रियों की मौत की खबर सुनते ही उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि बिजनोर से आ रही बस अंधेरे की वजह से डिवाइडर से जा टकराई। वहीं पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी है।
Published : 21 December 2018, 3:33 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश डिवाइडर दर्दनाक बस मेरठ सड़क हादसा