
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनाव के लिए टिकट नहीं दिए जाने से कथित तौर पर नाराज होकर रविवार को पूर्वी दिल्ली में एक बिजली के टावर पर चढ़ गए।.
दमकल अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सुबह पूर्वाह्न 10.51 बजे सूचना मिली कि गांधी नगर इलाके में एक व्यक्ति बिजली के टावर पर चढ़ गया है।(भाषा)
Published : 13 November 2022, 7:06 PM IST