
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में महापौर के चुनाव से पहले मंगलवार को यहां नगर निगम (एमसी) कार्यालय में भाजपा और कांग्रेस-आप कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब कांग्रेस के नगर निगम पार्षद जसबीर सिंह बंटी महापौर पद से अपना नामांकन पत्र वापस लेने पहुंचे।
एमसी दफ्तर पहुंचे बंटी के पिता ने कांग्रेस नेताओं से उनके बेटे को उनके साथ भेजने को कहा और आरोप लगाया कि बंटी का अपहरण कर लिया गया है।
कांग्रेस-आप और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई।
कांग्रेस ने बंटी के पिता पर भाजपा के प्रभाव में आकर आरोप लगाने का इल्ज़ाम लगाया।
बंटी शुरू में महापौर पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार थे।
बाद में बंटी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि वह कांग्रेस के साथ हैं और उसके साथ ही रहेंगे।
Published : 17 January 2024, 11:05 AM IST
Topics : एमसी कांग्रेस कार्यालय चंडीगढ़ नामांकन वापसी भाजपा महापौर चुनाव हाथापाई