
मऊ: लोक सभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिये मऊ में एक अनूठी पहल की जा रही है। मऊ जिले के किन्नर समाज ने मतदान को सफल बनाने के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। घरों से प्राप्त होने वाले नेग (उपहार) के रूप में किन्न्र शत प्रतिशत मतदान की शपथ भी करवाएंगे।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी प्रवीण चंद्र मिश्रा ने जिले के सभी किन्नरों को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी किन्नरों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया।
प्रवीण चंद्र मिश्रा ने कहा कि किन्नर समाज भी हमारे देश समाज के एक अंग है। इनको मुख्य धारा में लाने के लिए हम सभी को आगे बढ़कर आना होगा।
Published : 22 March 2024, 3:20 PM IST
Topics : initiative Kinnar Lok Sabha elections Mau उत्तर प्रदेश उपहार किन्नर समाज मऊ मतदान लोकसभा चुनाव