बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर जानलेवा हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर हमला हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को अरेस्ट किया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 May 2017, 12:55 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी मनोज तिवारी के 159 नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ है। घटना के वक्त मनोज तिवारी अपने घर पर नहीं थे। इस हमले में उनके घर में मौजूद दो सहयोगी घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज करके 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले की जानकारी मनोज तिवारी ने घटना के बाद खुद ट्वीट करके दी। 

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अपराध मधुर वर्मा

बता दें कि हमला रविवार देर रात हुआ। हमलावरों ने रात को करीब एक बजे सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की। यह पूरी वारदात घर के सीसीटीवी में कैद हो गई है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हमलावर 7-8 की संख्या में थे। हमला करने के पीछे का कारण तो नहीं पता लेकिन वो लोग काफी हिंसक लग रहे थे और उन्हें पुलिस का भी डर नहीं था। फिलहाल पुलिस घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। 
 

Published : 
  • 1 May 2017, 12:55 PM IST

No related posts found.