Manipur Violence: विद्रोहियों के साथ गोलीबारी, BSF के जवान की मौत, असम राइफल्स के दो जवान घायल

मणिपुर के सेरौ इलाके में विद्रोहियों के साथ गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान मारा गया और असम राइफल्स के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 June 2023, 3:42 PM IST

इंफाल: मणिपुर के सेरौ इलाके में विद्रोहियों के साथ गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान मारा गया और असम राइफल्स के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सेना के दीमापुर स्थित स्पीयर कोर मुख्यालय ने ट्वीट कर बताया कि घायलों को मंत्रिपुखरी ले जाया गया है और तलाश अभियान जारी है।

मुख्यालय ने यह भी कहा कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

ट्वीट के अनुसार, ‘‘ मणिपुर में सुगनू/सेरौ के इलाकों में असम राइफल्स, बीएसएफ तथा पुलिस द्वारा चलाए गए व्यापक अभियान के दौरान पांच-छह जून की दरमियानी रात सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच गोलीबारी हुई। सुरक्षा बल ने गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।’’

Published : 
  • 6 June 2023, 3:42 PM IST

No related posts found.