
इंफाल: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में बृहस्पतिवार को तीन लोगों के शव मिले जो जंगल में जलावन के लिए लकड़ी चुनने गए थे और उसी दौरान लापता हो गए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बिष्णुपुर जिले के अकासोई के रहने वाले चार लोग बुधवार दोपहर को लापता हो गए थे। वे चुराचांदपुर में पास की पहाड़ियों पर जलाने के लिए लकड़ी एकत्रित करने गए थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि इबोम्चा सिंह (51) और उनके बेटे आनंद सिंह(20) तथा रोमेन सिंह (38) के शव हाओतक फेलेन के पास पाए गए।
उसने बताया कि चौथे व्यक्ति दारा सिंह का पता लगााने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, संदेह है कि इन लोगों की हत्या उग्रवादियों ने की होगी।
Published : 11 January 2024, 4:38 PM IST
Topics : Churachandpur dead Manipur three people चुराचांदपुर तीन लोगों मणिपुर शव