मुंबई में गैस चूल्हे, सिलेंडर के आग पकड़ने से व्यक्ति की मौत

मुंबई के गोरेगांव इलाके की एक इमारत में गैस चूल्हे और सिलेंडर में आग लगने से एक व्यक्ति (55) की झुलस कर मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 June 2023, 5:38 PM IST

मुंबई: मुंबई के गोरेगांव इलाके की एक इमारत में गैस चूल्हे और सिलेंडर में आग लगने से एक व्यक्ति (55) की झुलस कर मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना दो मंजिला इमारत 'श्री गणेश रहिवासी सेवा मंडल' के एक कमरे में सुबह आठ बजे हुई।

एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया।

नगर निगम अधिकारी ने कहा कि गैस चूल्हे और सिलेंडर तक ही आग सीमित रही।

अधिकारी ने कहा कि आग के कारण हरीश चव्हाण बुरी तरह से झुलस गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अभी तक आग के कारण का पता नहीं लग पाया है।

 

Published : 
  • 26 June 2023, 5:38 PM IST

No related posts found.