पीएम मोदी की जान को खतरा होने का दावा करने वाला शख्स गिरफ्तार

पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन को खतरा होने का दावा करने वाले 48 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 May 2023, 5:44 PM IST

नयी दिल्ली: पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन को खतरा होने का दावा करने वाले 48 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) प्रणव तयाल ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष में बृहस्पतिवार रात को फोन आया और यह फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान हेमंत कुमार के रूप में की गई।

तयाल ने बताया कि कुमार का पता लगाकर उसे जांच के लिए चाणक्यपुरी पुलिस थाने लाया गया।

पुलिस ने बताया कि कुमार बेरोजगार है और उसने जब फोन किया था, उस समय वह शराब के नशे में थ।

Published : 
  • 26 May 2023, 5:44 PM IST

No related posts found.