ममता ने राष्ट्रपति मुर्मू से संविधान की रक्षा करने का आग्रह किया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से देश के संविधान की रक्षा करने और इसे संकट से बचाने की अपील की।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 March 2023, 7:09 PM IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से देश के संविधान की रक्षा करने और इसे संकट से बचाने की अपील की।

मुर्मू के स्वागत समारोह में यहां बनर्जी ने उनकी सराहना 'गोल्डन लेडी' के रूप में की और कहा कि देश में विभिन्न समुदायों, जातियों तथा पंथों के लोगों की युगों से सद्भाव के साथ रहने की एक गौरवशाली विरासत रही है।

बनर्जी ने कहा, 'मैडम राष्ट्रपति, आप इस देश की संवैधानिक प्रमुख हैं। मैं आपसे संविधान और इस देश के गरीब लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का अनुरोध करूंगी। हम आपसे इसे आपदा से बचाने का अनुरोध करेंगे।'

मुर्मू पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचीं।

Published : 
  • 27 March 2023, 7:09 PM IST

No related posts found.