Site icon Hindi Dynamite News

Tanzania Air Crash: तंजानिया में बड़ा हादसा, विक्टोरिया झील में गिरा 49 यात्रियों से भरा विमान, राहत-बचाव कार्य जारी

तंजानिया में एक यात्री विमान के हादसे का शिकार होने की खबर है। लैंडिग से ठीक पहले यह विमान विक्टोरिया झील में गिर गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Tanzania Air Crash: तंजानिया में बड़ा हादसा, विक्टोरिया झील में गिरा 49 यात्रियों से भरा विमान, राहत-बचाव कार्य जारी

डोडोमा/ नई दिल्ली: तंजानिया में एक यात्री विमान के हादसे के शिकार होने की खबर है। यह विमान अफ्रीका की सबसे बड़ी विक्टोरिया झील में गिर गया है। निजी कंपनी का यह विमान लैंडिग से ठीक पहले हादसे का शिकार हुआ। शुरूआती रिपोर्टों में मुताबिक इस विमान में 49 यात्री और कुछ क्रू मेंबर्स सवार थे। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

ताजा रिपोर्टों के मुताबिक अब तक 15 लोगों को बचा लिया गया है। मौके पर व्यापक स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तंजानिया के कागेरा क्षेत्र में बुकोबा में विक्टोरिया झील में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह विमान प्रिसिजन एयर का है।

झील में कई लोगों के डूबे होने की बात सामने आई है। विमान के झीले में डूबे होने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।

क्षेत्रीय पुलिस कमांडर विलियम म्वामपाघले ने बुकोबा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, 'एक प्रेसिजन एयर विमान में दुर्घटना हुई है, जो हवाई अड्डे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।'

विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल कोई सही जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

Exit mobile version