
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार कार के नियंत्रण खोने से बड़ा हादसा हो गया है। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक हादसा शनिवार की रात को हुआ था। जब कार चला रहे 25 वर्षिय अंकुश ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे यह दुर्घटना हुई।
अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद डॉक्टरों ने अंकुश और 23 वर्षिय अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 25 वर्षिय दलीप और 24 वर्षिय ललित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने कहा कि ये चारों धर्मपुर के पास ठियोग के निवासी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि गाड़ी पर ड्राइवर के नियंत्रण खोने की वजह से हादसा हुआ है।
Published : 28 April 2024, 4:58 PM IST
Topics : Himachal Pradesh losing control Major Accident Shimla Speeding car कार खाई तेज रफ्तार शिमला हिमाचल प्रदेश