
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आलमबाग की आनंदनगर रेलवे कालोनी में शनिवार सुबह एक पुराने मकान की छत गिरने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
आलमबाग के थाना प्रभारी शिव शंकर महादेवन ने बताया कि कॉलोनी में एक पुराने मकान की छत गिर जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मकान और कमजोर हो गया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक महादेवन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचल बल के दल मौके पर पहुंचे।
मृतकों की पहचान
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश चंद्र (40 वर्ष), सरोजिनी देवी (35), हर्षित (13), हर्षिता (10) एवं अंश (पांच) के रूप में की गई है।
Published : 16 September 2023, 11:52 AM IST
Topics : आनंदनगर रेलवे कालोनी आलमबाग उत्तर प्रदेश मकान की छत मौत लखनऊ हादसा