Caste Census: अखिलेश यादव ने जातीय गणना पर सियासी चर्चाओं के बीच भाजपा पर बोला बड़ा हमला, जानिये क्या कहा

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में जातीय गणना को लेकर हो रही तेज चर्चाओं के बीच सत्ताधारी भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 October 2023, 6:30 PM IST

लखनऊ/मैनपुरी: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश में जातीय गणना को लेकर हो रही तेज चर्चाओं के बीच सत्ताधारी भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। मैनपुरी के बरनाहल में सोमवार को अखिलेश ने कहा कि एक सबसे ज्यादा जातिवादी अगर कोई पार्टी है तो वो भारतीय जनता पार्टी है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि वह ऐसी कोई बात नहीं कहना चाहते, जिससे माहौल खराब हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है। देवरिया की घटना के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। पूरी की पूरी गलती भाजपा सरकार की है। फिर भी भाजपा देवरिया की घटना का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। दोनों परिवार न्याय के लिए कई बार सरकार के अधिकारियों से मिले। लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। इस घटना में जिन लोगों ने न्याय नहीं किया वह दोषी है।

सपा प्रमुख ने मैनपुरी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में जातीय सर्वे का जो आंकड़ा आया है उससे पीडीए-पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक खुश है। आने वाले समय में देश इसे स्वीकार करेगा। और पूरे देश में भी सर्वे होगा। जो जातियां पीछे रह गयी है उन्हें न्याय मिलेगा। भाजपा में जो पीडीए के लोग हैं वे भी जातीय जनगणना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के बिना सामाजिक न्याय संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को ‘‘पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) हराएगा।’’

इससे पहले रविवार को अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा वंचितों, शोषितों, पिछड़ों एवं दलितों को अधिकारों से वंचित कर रही है। ‘आउटसोर्सिंग’ करके नौकरियों को खत्म कर रही है। भाजपा सामाजिक न्याय के पक्ष में भी नहीं है। वह जातीय जनगणना नहीं चाहती।’’

Published : 
  • 9 October 2023, 6:30 PM IST

No related posts found.