महेश जोशी ने राजस्थान विधानसभा के कांग्रेस के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, अशोक गहलोत ने किया मंजूर

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 February 2023, 11:25 AM IST

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

अधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार जोशी ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा बजट सत्र शुरू होने से पहले दे दिया था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ‘‘बजट सत्र शुरू होने से पहले महेश जोशी ने राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजूर कर लिया है।’’

उन्होंने बताया कि जोशी के पास मुख्य सचेतक का पद और जलदाय (पीएचईडी) मंत्री का पद भी था जिसके कारण उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है।

 

Published : 
  • 18 February 2023, 11:25 AM IST

No related posts found.