महाराष्ट्र: झारखंड में महिला को बेचे गए छह महीने के मासूम बच्चे को पुलिस ने छुड़ाया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से अगवा किये गये छह महीने के एक बच्चे को पुलिस ने मुक्त करा लिया है, इस बच्चे को झारखंड में एक महिला को बेच दिया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 May 2023, 7:25 PM IST

महाराष्ट्र: ठाणे जिले से अगवा किये गये छह महीने के एक बच्चे को पुलिस ने मुक्त करा लिया है, इस बच्चे को झारखंड में एक महिला को बेच दिया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भिवंडी जोन-दो के पुलिस उपायुक्त नवनाथ धवले ने बताया कि भिवंडी शहर में पिछले महीने हुए इस अपहरण के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि बच्चे की मां ने 14 अप्रैल को उसे शांति नगर में एक पड़ोसी के पास छोड़ दिया था, लेकिन जब वह वापस आई तो बच्चा नहीं मिला था।

अधिकारी ने कहा कि अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चे का पता लगाने के लिए दो टीमों का गठन किया गया था।

 

Published :  1 May 2023, 7:25 PM IST