
गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने बुधवार को तड़के सड़क निर्माण कार्य में लगी एक अर्थ-मूविंग मशीन और एक टैंकर में आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह घटना महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित हिदुर-दोदुर गांव में हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव की सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था, तभी नक्सलियों ने निर्माण काम में लगी मशीन और वाहन में आग लगा दी।
पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने इलाके में एक पर्चा भी चस्पां किया है, जिसमें 22 दिसंबर को देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है।
Published : 20 December 2023, 12:03 PM IST
Topics : आग लगाई गढ़चिरौली टैंकर नक्सलियों मशीन महाराष्ट्र सड़क निर्माण