महाराष्ट्र: झपटमारी के 50 से अधिक मामलों में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में झपटमारी के 50 से अधिक मामलों में वांछित 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 June 2023, 8:24 AM IST

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में झपटमारी के 50 से अधिक मामलों में वांछित 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मीरा भयंदर-विरार वसई और कल्याण पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जो ईरानी गिरोह से संबंधित है। उन्होंने बताया कि एमबीवीवी पुलिस ने आरोपी को एक सीसीटीवी फुटेज में देखा और अंबिविली तक उसका पीछा किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए एक वन क्षेत्र में घुस गया, लेकिन पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को एमबीवीवी पुलिस आगे की जांच के लिए ले गई। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ झपटमारी के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।

 

Published :  26 June 2023, 8:24 AM IST