
पुणे: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की तत्कालीन आयुक्त शैलजा दराडे को नौकरी देने के एवज में धोखाधड़ी करने के एक मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
धोखाधड़ी का यह मामला इस साल की शुरुआत में दर्ज किया गया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने जुलाई में उन्हें निलंबित कर दिया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हडपसर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ''शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का वादा कर 44 लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में हमने शैलजा दराडे को गिरफ्तार किया है। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।''
उन्होंने बताया कि सांगली निवासी पोपट सूर्यवंशी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
Published : 8 August 2023, 11:14 AM IST
Topics : आयुक्त शैलजा दराडे गिरफ्तार धोखाधड़ी नौकरी पुणे पुलिस महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद संलिप्तता