Maharashtra: कोल्हापुर में बस दुर्घटना, गोवा-मुंबई मार्ग पर यात्री बस अनियंत्रित सड़क से उतरी, जानिए पूरा मामला

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में बृहस्पतिवार को गोवा से मुंबई आ रही एक निजी बस एक पुल पर चालक की गलती के कारण सड़क से उतरकर नदी के किनारे चली गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 November 2023, 4:23 PM IST

मुंबई: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में बृहस्पतिवार को गोवा से मुंबई आ रही एक निजी बस एक पुल पर चालक की गलती के कारण सड़क से उतरकर नदी के किनारे चली गई। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह साहूवाड़ी इलाके की है। उस समय बस 40 यात्रियों को लेकर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि बस चालक हृषिकेश जगदीश भट्ट (23) ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क से उतरकर नदी के किनारे पर चली गई।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ और सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।

Published :  9 November 2023, 4:23 PM IST