
पालघर: महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई शहर में स्थित एक औद्योगिक इकाई में आग लगने से कार्यशालाओं और गोदाम सहित 10 संपत्तियां जलकर राख हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे लगी थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी ने कहा, 'आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर आज सुबह काबू पाया गया। अभियान अभी जारी है।'
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Published : 21 October 2023, 5:16 PM IST
Topics : आग औद्योगिक इकाई कार्यशाला गोदाम जलकर राख पालघर महाराष्ट्र वसई शहर