Uttar Pradesh: महराजगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस का त्योहार

हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिवस के मौके पर क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लोगों के लिए यह पर्व बेहद खास माना जाता है। आज देश भर में यह त्योहार बेहद हर्षोल्लास से मनाया गया। वहीं महराजगंज में भी क्रिसमस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 December 2020, 6:26 PM IST

सिसवा बाजार(महराजगंज): आज विश्वभर में क्रिसमस पर्व की धूम है। इसी कड़ी में ईसाई समुदाय के लोगों ने सिसवा के सेंट एंड्रयूज चर्च में हर्षोल्लास के साथ इसे मनाया।

इस दौरान लोगों ने आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और एक दूसरे को बधाई दी। बता दें कि क्रिसमस डे के अवसर पर सिसवा कस्बे के बिंदवालिया में स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में शुक्रवार की सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

चर्च के पादरी आदम योहन्ना व समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के बताये सतमार्ग पर चलने का प्रण लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू गौतम, राहुल, कुंदन, सुजीत, गिरजेश, कोमल सीमेन, एलेक्स राज, आरबी दास, सलीम राज, गणेश, रीमा, दिनेश, प्रतिभा, रानू, बिजेंद्र,पीयूष, गुड़िया, काजल, निधि, हिमानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Published :  25 December 2020, 6:26 PM IST