महराजगंज: फरेंदा क्षेत्र में चोरों का तांडव, घर में सेंधमारी कर डेढ़ लाख की नकदी और 5 लाख के जेवरात चोरी

महराजगंज जनपद के फरेंदा कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बड़ी सेंध लगाई है। घर का ताला तोड़कर चोर कर डेढ़ लाख की नकदी और 5 लाख के जेवरात ले उड़े। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 May 2023, 11:45 AM IST

महराजगंज: फरेंदा कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत आनंद नगर के वार्ड नंबर-13 निराला नगर में चोरों ने बड़ी सेंध लगाई। घर का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवरात ले उड़े। मकान मालिक की तहरीर के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की इस सेंधमारी से लोगों में असुरक्षा का माहौल है। 

निराला नगर मकान मालिक रामकेश का दावा है कि चोर उसके घर का ताला तोड़कर घर में रखी 1 लाख 50 हजार रुपये की नगदी और लगभग 5 लाख के सोने-चादी के जेवरात लेकर फरार हो गये।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रामकेश भारतीय सेना में गलवान घाटी में तैनात हैं।  घर के सभी सदस्य शादी में शामिल होने पुरन्दरपुर गए हुए थे। सुबह जब वे वापस घर लौटे और मैन गेट का ताला खोलकर जैसे ही अन्दर गए तो देखा कि अंदर दरवाजे का लॉक टूटा हुआ है। घर में जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था।

इसकी जानकारी उन्होंने फरेंदा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची फरेंदा पुलिस जॉच पड़ताल में जुट गई। घटना स्थल पर पहुंच कर फरेंदा सीओ अनिरुद्ध कुमार ने जायजा लिया। इस बाबत पूछे जाने पर फरेंदा कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने बताया तहरीर मिली है जांच पड़ताल किया जा रहा है।

चोरी किया गया सामान 

मकान मालिक का दावा है कि उसके घर से 1 लाख 50 हजार नगदी, चांदी का करधन 1, पायल 4, सोने की अंगूठी 4, सोने की बाली 1 जोड़ी, सोने की झाली 1 जोड़ी,  झुमका 1 जोड़ी, सोने की चैन 3, सोने का लाकेट 1, चंदा 1, सोने का सुई धागा 2, सोने की नथुनी 4 चोरी हो गये।

Published : 
  • 17 May 2023, 11:45 AM IST

No related posts found.