
महराजगंज: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने प्रधान संघ के मंडल प्रवक्ता विनय पांडेय, परतावल ब्लाक के प्रधान संघ के अध्यक्ष जयश्री निषाद, महिला समाज सेविका अलका पांडेय, राजेंद्र पांडेय, उमाशंकर उपाध्याय, अशोक चौहान, चंदन कृष्ण त्रिपाठी, असलम अंसारी, अतहर हुसैन को सपा की सदस्यता ग्रहण करायी।
सभी ने 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राहुल मिश्रा, तसव्वर हुसैन, विजय यादव, समीम खान, सतपाल, सूरज यादव, प्रदुमन श,र्मा राजेश निषाद, कुंदन सिंह, प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, रामसमुझ यादव, अमरजीत साहनी, शैलेश श्रीवास्तव, हीरालाल जख्मी मौजूद रहे।
Published : 8 June 2021, 6:05 PM IST