महराजगंज: नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से लोगों में दहशत, पुलिस जांच शुरू

पनियरा थाने के बौजूदेहरा गांव की नहर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने हर एंगल से इस मामले की जाँच शुरू कर दी है। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पढ़िये पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 April 2018, 12:23 PM IST

महराजगंज: जिले के पनियरा थाने के बौजूदेहरा गांव की नहर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। नहर में शव मिलने की सूचना के बाद आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। बरामद शव एक टैम्पू में था, जिससे कयास लगाये जा रहे है कि इसी टैम्पू में शव को लाकर यहाँ पर फेंका गया है।

अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। इस बात की भी संभावना जतायी जा रही है युवक की कहीं और हत्या कर यहां शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया है। 

पुलिस ने हर एंगल से इस मामले की जाँच शुरू कर दी है। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Published : 
  • 1 April 2018, 12:23 PM IST

No related posts found.