
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने ईद के खास मौके पर आज डाइनामाइट न्यूज़ के जरिये जनपदवासियों को ईद मुबारक का संदेश दिया। इस मौके पर पुलिस कप्तान ने नूरी मस्जिद पर पहुँचकर सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने के साथ ही ईद मनाने की अपील की।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि अवाम और मुल्क के लिये इस समय कोरोना नियमों का पालन करना हर किसी के लिये बेहद जरूरी है। इसलिये उन्होंने सभी से कोरोना संक्रमण रोकने के लिये सोशल डिस्टेंशिंग समेत सभी निययों का पालन करने की अपील की।
ईद की नमाज के दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने नूरी मस्जिद पहुँचकर वहां सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और सभी लोगों को ईद की बधाई दी। इस मौके पर पुलिस कप्तान कोविड-19 नियमों को फॉलों करके ही ईद मानने की भी सलाह दी। डाइनामाइट न्यूज़ के माध्यम से जिले भर के लोगो को आज ईद की मुबारकबाद भी दिए ।
Published : 14 May 2021, 9:57 AM IST
Topics : ईद उल फितर नूरी मस्जिद पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशासन प्रदीप गुप्ता बधाई महराजगंज सुरक्षा व्यवस्था