
महराजगंज: सामाजिक संस्था 'पहल' द्वारा सिसवा बाजार में केडिया धर्मशाला में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 25 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर का शुभारंभ व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवती स्वर्णकार ने फीता काटकर किया। महराजगंज से आए डॉ भानु प्रताप सिंह के टीम की देख रेख में संस्था के सत्यप्रकाश तिवारी, ओए जोसफ, के अशोक सोनी, फैज़ान अहमद, आशीष यादव, विकास चौरसिया, पप्पू सोनी, शुभम खरवार, आशुतोष गाडिया, मानस गाडिया, विकास जायसवाल, विजय चौधरी, अश्वनी भालोटिया, मार्कंडेय सिंह सहित 25 लोगों ने रक्तदान किया।
इस दौरान यहां पंडित अवधेश चौबे, गोविंद सोनी, पंकज तिवारी, आलोक शर्मा, शिवजी सोनी, विवेक चौरसिया, सत्यप्रकाश तिवारी, शुभ्रा सिंह जायसवाल, रोशनी केसरी आदि मौजूद रहे।
Published : 5 August 2018, 5:12 PM IST
Topics : Mahrajganj आयोजन महराजगंज रक्तदान शिविर