सावन स्पेशल: महराजगंज के पंचमुखी ईटहिया शिव मंदिर में भक्तों की भीड़, प्रशासन की बदइंतजामी से सभी परेशान

सावन माह के तीसरे सोमवार और हरियाली तीज के अवसर पर पंचमुखी ईटहिया शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण श्रद्धालुओं को काफी बदइंतजामी का सामना करना पड़ रहा है। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 August 2018, 7:02 PM IST

महराजगंज: सावन माह के तीसरे सोमवार और हरियाली तीज के मौके पर पंचमुखी ईटहिया शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए यहां दिन भर लंबी कतारें लगी रही। पूरा मंदिर परिसर दिन भर बम-भोले की गूँज से गुंजायमान रहा। लेकिन प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्था न किये जाने से श्रद्धालुओं को कई समस्याओं से जूझना पड़ा।

 

पंचमुखी ईटहिया शिव मंदिर

 

निचलौल क्षेत्र का पंचमुखी ईटहिया शिव मंदिर सावन माह में इन दिनों जनसैलाब का केंद्र बना हुआ है। सावन महीने में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए शिव भक्तो को लम्बी कतारें लगानी पड़ रही है।

शिव भक्तों की भीड़

 

जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें

इटहिया शिव मंदिर का  समूचा परिसर शिव भक्तों से खचाखच भरा पड़ा है। शिव मंदिर जाने वाली मुख्य मार्ग या पगडंडियां भी भोर से लेकर देर रात तक शिव भक्तों से पटी दिखती है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में अपनी बारी का इन्तजार करते दिखे।

 

भयंकर जाम में फंसे लोग

मंदिर पहुँचने से पहले जाम का सामना

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का अंदाजा होने के बाद भी प्रशासन द्वारा बेहतर बंदोबस्त न किये जाने से लोगों में काफी नाराजगी है। पूरे सावन महीने में मंदिर पहुँचने के पहले शिव भक्तों को घंटो जाम में फँसना पड़ रहा है। जाम के कारण जलाभिषेक के लिये पूरा दिन लग जा रहा है। हालांकि प्रशासन पुलिस बल के जरिये कतारें लगाकर जलाभिषेक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, फिर भी उमड़ा जनसैलाब जाम की समस्यां उत्पन्न कर दे रहा है।

ट्रैफिक से जूझते श्रद्धालु 

 

वाहनों की लम्बी कतार

जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों के वाहनों की लम्बी दूरी तक तांता लग रहा है, जिसके कारण भी जाम की समस्यां उत्पन्न हो रही है। स्टैंड परिसर भी वाहनों से भरा पड़ा है जिसके कारण अतिरिक्त वाहन सड़को के किनारे खड़े पड़े है।
 

Published : 
  • 13 August 2018, 7:02 PM IST

No related posts found.