Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज पुलिस का दावा- मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, FIR में लूट 2 लाख की और बरामद हुए 56 लाख, पुलिसिया झोल पर उठे सवाल

जिले की पुलिस का दावा है कि बृजमनगंज के बनगढ़िया मार्ग आधी रात को दो बजे के बाद दो बाइक पर पांच लोगों को जांच के क्रम में जब पुलिस ने रोका तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें एक सिपाही को गोली लगने का दावा किया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने की बात कही जा रही है। पांच में से चार को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक बदमाश फरार हो गया है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज पुलिस का दावा- मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, FIR में लूट 2 लाख की और बरामद हुए 56 लाख, पुलिसिया झोल पर उठे सवाल

फरेन्दा (महराजगंज): दस दिन पहले बृजमनगंज थाना क्षेत्र के जंगल में हुई भयानक लूट कांड में बहुत बड़ा झोल निकलकर सामने आया है। 

एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता से महज दो लाख लूट हुई तभी से जनचर्चा थी कि पुलिस की एफआईआर में बड़ा झोल किया गया है। लूट वाकई 70 लाख की हुई और FIR में महज दो लाख दिखाया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने 55.80 लाख नकदी, 275 ग्राम सोना और 1150 ग्राम चांदी बरामद कर लिया है। बदमाशों के पास से 315 बोर का कट्टा, 32 बोर की एक पिस्टल मिली है। 

पढ़िये कैसे एफआईआर में लिखा/लिखवाया जाता है झूठ?

जब लूट इतनी बड़ी हुई थी तब एफआईआर में किसने धूल झोंक पुलिस महकमे के बड़े अफसरों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया? क्या शिकायकर्ता ने झूठी रपट लिखवायी या फिर पुलिस ने 70 लाख की लूट को दो लाख में बदलने के लिए शिकायतकर्ता पर दबाव डाला? इसका सच्चाई का खुलासा तो अब बड़ी जांच के बाद ही होगा। इस मामले में बृजमनगंज थाने में FIR संख्या 328/2023 धारा 394 में मुकदमा लिखा गया था। 

यह घटना बीत 10 अक्टूबर को दिनदहाड़े लेहड़ा जंगल में हुई थी। गोरखपुर जिले के शास्त्रीनगर निवासी अभिमन्यु यादव से हुई लूट के मामले में पुलिस ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ का दावा किया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बृजमनगंज के बनगढ़िया मार्ग आधी रात को दो बजे के बाद दो बाइक पर पांच लोगों को जांच के क्रम में जब पुलिस ने रोका तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें एक सिपाही को गोली लगने का दावा किया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने की बात कही जा रही है। पांच में से चार को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक बदमाश फरार हो गया है।

देखिये (नीले घेरे में) कितने आराम से दोनों को बदमाशों को पैर में लगी है गोली?

इस मामले के खुलासे के लिए जिला पुलिस पर काफी दबाव था और कई टीमें लगायी गयीं थीं। 

पकड़े गये चार बदमाशों के नाम हैं- गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के हैदरगंज जंगलधूषण निवासी विकास चौहान, नौतनवा के मधुबन नगर निवासी प्रवीण चौहान, पनियरा के मुजुरी निवासी विद्यासागर और गोरखपुर के रामप्रवेश

दो साल पहले पहले भी लूटा गया है अर्जुन यादव के परिवार का 50 लाख 

बात 2021 की है अर्जुन यादव के परिवार से कोल्हुई के पास लगभग 50 लाख की लूट हुई थी लेकिन इसमें पैसों का बंदरबाट पुलिस ने कर लिया था। इस मामले की उच्च स्तर पर शिकायत हुई और महकमे के एक बड़े अफसर जांच में फंस गये। मामला लखनऊ तक उछला और आज भी जांच के घेरे में है।

Exit mobile version