
महराजगंज: जिले में काफी दिनों से चर्चित रहे एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल की मान्यता रद्द होने के बाद अभिवावकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि जिले के 700 बच्चों का भविष्य प्रशासन बर्बाद करने पर तुला हुआ है। अफसर तो आज यहां हैं कल चले जाएंगे लेकिन बर्बाद तो जिले के 700 बच्चों का भविष्य होगा।
प्रशासन द्वारा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लेकर नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल अलायन्स (NISA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा और एडवोकेसी के अस्सिटेंट मेनेजर एस आर थॉमस अन्टोनी ने प्रेस वार्ता की।
ये दोनों विशेष तौर पर आज महराजगंज पहुंचे थे। इन लोगों ने बताया कि विद्यालय को बंद नही करना चाहिए था।
जब तक इस पर जांच पड़ताल चल रही है तब तक स्कूल को जारी रखना चाहिए। ये सरासर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
जिलाधिकारी को कम से कम अपने देख रेख में विद्यालय को संचालित कराना चाहिए था।
आर्थिक स्थिति खराब
वहीं अभिवावकों का भी कहना है कि विद्यालय संचालित होना चाहिए। हमारी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण हम दोहरा बोझ नही उठा सकते।
Published : 13 July 2018, 4:22 PM IST
Topics : Maharajganj MRJEverestSchool एवेरेस्ट इंग्लिश स्कूल नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल अलायन्स प्रेस वार्ता महराजगंज मान्यता रद्द