देखिये यूपी में बाढ का भीषण कहर, पुलिस स्टेशन भी जलमग्न, महराजगंज के परसामालिक क्षेत्र में बाढ़ ने मचाया भारी तांडव

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा में बहने वाली नदियां उफान पर है, जिससे इन क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। कई क्षेत्रों में बाढ का व्यापक कहर देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि भारत सीमा पर स्थित पुलिस स्टेशन भी जलमग्न हो गया। पूरी रिपोर्ट



महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित उत्तर प्रदेश का महराजगंज जनपद इस समय बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहा है। जनपद में कई नदी और नाले उफान पर हैं और कई गावों और घरों में पानी घुस चुका है। प्रशासन द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य भी जारी है। बाढ़ की चपेट में आकर भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित अति महत्वपूर्ण माना जाने वाला परसामालिक पुलिस थाना भी पूरी तरह बाढ़ में समा गया है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ संकट को लेकर जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार डाइनामाइट न्यूज पर LIVE 

भारत-नेपाल सीमा की नदियां उफान पर है, जिससे कई इलाकों में पानी घुस गया है। परसा मलिक थाना भी बाढ़ का पानी घुस गया है। सीमा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भीषण तबाही मचाई है। जिससे इलाके के थाने भी अछूते नहीं है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज VIDEO: बाढ़ से घिरे लोगों ने डाइनामाइट न्यूज को सुनाया अपना दर्द, कहा- मौजूदा संकट ने हरे किये अतीत के जख्म, जानिये इनका दुख

नौतनवा तहसील के परसमलिक थाना बाढ़ के पानी में डूबने से वहां का कार्य भी बाधत हो गया है। थाने के मेस से लेकर ऑफिस तक में बाढ़ का पानी बह रहा है। बाढ़ ने यहां भीषण तबाही मचाई है, जिससे थाने के स्टॉफ को मजबूरन थाना छोड़कर इधर उधर शरण लेना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में नालों और नदियों ने धारण किया विकराल रूप, कई क्षेत्र और गांव संकट में, देखिये बाढ का डरावना वीडियो

बाढ़ के इस संकट के बीच जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने डाइनामाइट न्यूज से खास बातचीत की और बाढ़ से बचाव समेत तमाम जरूरी प्रशासनिक उपायों के बारे में बताया। डीएम ने कहा कि इस समय राहत और बचाव कार्य के साथ बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित तरीके निकालना और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना, राहत सामग्री का वितरण करना प्रशासन की बड़ी प्राथमिकता है। इसके लिये कई टीमों को लगाया गया है।  

यह भी पढ़ें: महराजगंज में आधा दर्जन नदियां अब भी उफान पर, पड़ियाताल का पुल ध्वस्त, बाढ़ से घिरे कई गांव, संकट में लोग, देखिये वीडियो 

जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने कहा कि जनपद की कुछ नदियों में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे बाढ़ की संभावना बढ़ी है। जनपद की कुछ तहसीलों खासकर निचलौल, नौतनवां तहसील के कई गावों में पानी बढ़ने से बाढ की संभावना बनी हुई है। कई स्थानों पर सड़का और संपर्क मार्ग टूट गये हैं। राहत औऱ बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।










संबंधित समाचार