महराजगंज: कई जगहों से टूटा महाव नाला का बांध, आधा दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, खतरे में जनजीवन

डीएन संवाददाता

नौतनवा तहसील के महाव नाला का बांध कई जगह टूट जाने से गांवों में पानी घुस गया है और फसल भी डूब गई है। स्थानीय लोगों का जीवन खतरें में घिरता जा रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट



महराजगंज: नौतनवा तहसील के महाव नाला का बांध कई जगह टूट गया है। कई जहों से बांध टूटने के कारण आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गावों और स्थानीय लोग लगातार खतरों में घिरते जा रहे हैं। ग्रामीणों का जन जीवन अस्त व्यस्त होता जा रहा है। प्रशासन समेत जनप्रतिनिधियों ने आंखे मूंद ली है, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर है।

जानकारी के अनुसार नौतनवा के परसा मलिक थाना अंतर्गत कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इन गांवों में खैरहवा दुबे, छितवनिया, दोगहरा, जेहरी, महरी, विशुनपुरा पिपरहिया समेत कई गांवों शामिल हैं। महाव नाले का बांध कई जगह से टूट जाने से गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है जिससे ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

खैराहवा दुबे गांव में बाढ़ का पानी घुसने से मुख्य मार्ग से गांव का लिंक रोड बाढ़ के पानी से टूट कर बह गया है। जिससे मुख्य मार्ग से गांव का रास्ता बंद हो गया है। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए बाढ़ के पानी में से घुस कर आना जाना पड़ रहा है। 

गांव के लोगों का कहना है कि हर साल यही स्थिति होती है। हर बार नेता खोखले वादे करके चले जाते है,हर साल ग्रामीणों को बाढ़ की भयावह स्थिति से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि प्रशासन के द्वारा अभी तक कोई सहायता मिलना तो दूर कोई उनकी सुधि लेने वाला गांव तक नहीं आया।
 










संबंधित समाचार