महराजगंज जिले में बाढ़ से स्थिति भयावह, मुख्यालय का संपर्क ठूठीबारी, फरेन्दा व नौतनवा से कटा

डीएन संवाददाता

रात भर जिले में भारी बारिश हुई है। नेपाल के पहाड़ी व बारिश के पानी ने मिलकर महराजंगज जिले में व्यापक तबाही मचायी है। डाइनामाइट न्यूज़ जिले की इस बड़ी आपदा की पल-पल की रिपोर्टिंग कर रहा है।

चेहरी इलाके की आज सुबह की बुरी स्थिति बयां करती यह तस्वीर
चेहरी इलाके की आज सुबह की बुरी स्थिति बयां करती यह तस्वीर


महराजगंज: जिले में बाढ़ से बुरा हाल है। कल रात में भारी बारिश हुई है, जिससे समस्या और बढ़ गयी है।

नेपाल की बारिश और पहाड़ी पानी ने जिले में बाढ़ की विनाशलीला का पटकथा लिख डाली। अभी ये हालत कब सुधरेंगे इसका कोई सटीक अनुमान नही है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ का सितम: सैकड़ों मोटरसाइकिलों का जला क्लचप्लेट

महराजगंज जनपद मुख्यालय का संपर्क आसपास के इलाकों से पूरी तरह से कट गया है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक निम्न जगहों का संपर्क आपस में पूरी तरह से कटा हुआ है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में आफतों की बाढ़, आवागमन भी बाधित

इन सड़कों का आवागमन हुआ ठप

1. महराजगंज-ठूठीबारी मार्ग (गड़ौरा के आगे चंदन पुल टूटा)

2. महराजगंज-फरेन्दा मार्ग (त्रिमुहानी नदी से आईटीएम के बीच डेढ़ किलीमीटर तक अभी भी सड़क पर बह रहा है पानी)

3. गोरखपुर-सोनौली मार्ग (समरधीरा से रनियापुर तक बाधित)

4. पनियरा-कैंपियरगंज मार्ग

सबसे बुरा हाल मवेशियों का

बाढ़ की विनाशलीला का सबसे बुरा असर बेजुबान जानवरों पर पड़ा है। न तो इनके रहने के लिए कोई जगह है और न ही खाने के लिए भूसे व चारे का कोई इंतजाम।

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 










संबंधित समाचार