
महराजगंज: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण सिंह की अध्यक्षता में सिसवा में आयोजित हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) की बैठक में ब्लॉक स्तरीय कमेटी गठित की गयी। इस मौके पर संगठन को मजबूत बनाने समेत राष्ट्रवाद और हिन्दू उत्पीड़न से समझौता नहीं करने का निर्णय भी लिया गया।
चुप्पी तोड़ हर जुल्म का हिसाब देने की घोषणा
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद और हिन्दू उत्पीड़न से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आये दिन हिन्दू उत्पीड़न की घटनाएं आती रहती है और जिम्मेदार लोग हमेशा मौन रहते है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं के खिलाफ अब चुप्पी तोड़ी जायेगी और हर जुल्म का हिसाब किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी तुष्टिकरण की नीति अपनायेंगी संगठन उसे मुँहतोड़ जवाब देगा।
गठित कमेटी के पदाधिकारी
इस मौके पर गठित ब्लॉक स्तरीय कमेटी के लिये जिनको मनोनीत किया गया, उसमें ब्लॉक संयोजक रमन सिंह, अध्यक्ष दिलीप गौड़, उपाध्यक्ष सुनील गौड़, महामंत्री भगत सिंह प्रीतम कन्नौजिया, दीपचंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार पाण्डेय शामिल हैं।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी रविप्रकश सिंह, जिला संयोजक जितेन्द्र शर्मा, मनोहर कुमार, विजय कुमार मिश्र, कुंदन सिंह, सूरज सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।
Published : 25 July 2018, 7:46 PM IST
Topics : Mahrajganj महराजगंज राष्ट्रवाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार हिन्दू उत्पीड़न हिन्दू युवा वाहिनी