
महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़िहारी में ऊपर से गुजर रहा जर्जर विद्युत तार टूट कर लगभग एक एकड़ फसल जलकर राख हो गई है। फसल खाक होने से कई किसानों के सपने भी जल गये। गनीमत ये रही कि समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा और बहुत बड़ा नुकसान होने से बच गया।
जानकारी के मुताबिक इस घटना में 6 किसानों की एक एकड़ में फैली गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी है। लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और कहा कि पोल में लगे तार जर्जर हो गए थे फिर भी विद्युत विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। अगर अब भी विभाग नही चेता तो बहुत बड़ी समस्या आ सकती है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल आशीष सिंह ने किसानों के नुकसान की रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेज दिया है।
Published : 5 April 2022, 11:02 AM IST
Topics : उत्तर प्रदेश कोल्हुई क्षेत्र फसल महराजगंज विद्युत हाई वोल्टेज