
महराजगंजः बीडीसी और ग्राम प्रधान उपचुनाव की मतगणना के लिये विकास खंड मुख्यालय निचलौल में 25 मिनट देरी से पहुंचने के कारण निर्वाचन अधिकारी निर्भय सिंह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का फरमान जारी कर दिया गया है।
बता दें कि विकास खंड मुख्यालय निचलौल में मंगलवार को मतगणना का समय सुबह 8 बजे रखा गया था लेकिन निवार्चन अधिकारी निर्भय सिंह यहां 25 मिनट देरी से पहुंचे। उनकी इस देरी से सहायक निर्वाचन अधिकारी अरविंद सिंह की देखरेख में मतगणना का कार्य किया गया। इस पर उप जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत उनके खिलाफ निवार्चन संबंधी धाराओं के अधीन कार्यवाही की जाएगी।
Published : 29 August 2018, 7:45 PM IST
Topics : उप जिलाधिकारी उप निवार्चन कार्यवाही ग्राम प्रधान चुनाव अधिकारी मतगड़ना महराजगंज सदस्य क्षेत्र पंचायत