महराजगंज: फरेंदा में निकली राणी सती दादी की भव्य शोभा यात्रा, मंगल पाठ का आयोजन, जयकारों से गूंजा नगर

महराजगंज के फरेंदा कस्बे में मारवाड़ी युवा मंच के नेतृत्व में राणी सती दादी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 November 2023, 7:50 AM IST

महराजगंज: फरेंदा कस्बे में मंगलवार मारवाड़ी युवा मंच के नेतृत्व में राणी सती दादी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, विशाल बागला के घर से अंबेडकर तिराहा, विष्णु मंदिर तिराहा, निरालानगर सहित पूरे कस्बे का शोभा यात्रा ने भ्रमण किया। इस मौके पर पूरा नगर जयकारों से गूंजता रहा।

शोभायात्रा के नगरवासियों ने जगह-जगह राणी सती दादी की आरती उतारी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु ढोल नगारों के धुन पर थिरकते रहे। राणी सती दादी की जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बुधवार को दादी का मंगल पाठ कार्यक्रम का आयोजन एक अंकुर मैरेज हाल में किया गया है।

विशाल बागला ने कहा कि राणी सती दादी का जन्म हिसार राजस्थान में हुआ था। मां नारायणी के विवाह उपरांत गौना जाते समय उनके पति को मार दिया गया। इसके उपरांत उन्होंने सती होकर सब सतियों में अपना नाम सबसे ऊंचा किया।
यात्रा में इस दौरान नगर पंचायत आनंदनगर के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल, विनोद गुप्ता, पूर्व सभासद देवी शरण दुबे,मारवाड़ी समाज के कर्तव्य सरावगी, सोनू सरावगी,संजय टिबड़ेवाल, देव टिबड़ेवाल गोपाल बागला, रजत शर्मा आयोजक, प्रिंस जायसवाल, सुनीता बागला, स्वाति, बंदना, शालिनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Published : 
  • 23 November 2023, 7:50 AM IST

No related posts found.