Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: जेल में बंद एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल आंखो पुरो से मिले नागालैंड के पूर्व गृह राज्यमंत्री थेनू चो

स्कूल के बाथरूम में हिडन कैमरा लगाये जाने के मामले में न्यायित हिरासत में जेल में बंद एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल आंखो पुरो से बुधवार को नागालैंड के पूर्व गृह राज्यमंत्री थेनू चो ने मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: जेल में बंद एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल आंखो पुरो से मिले नागालैंड के पूर्व गृह राज्यमंत्री थेनू चो

महराजगंज: स्कूल के बाथरूम में गुप्त कैमरों के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल काट रहे एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल आंखो पुरो से बुधवार को नागालैंड के पूर्व गृह राज्य मंत्री थेनू चो ने जेल पहुंचकर मुलाकात की। इस मौके पर जेल में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे। थेनू चो जेल से निकलने के बाद एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल देखने भी गये।

 

 

नागालैंड के पूर्व गृह राज्य मंत्री थेनू चो ने जेल में आंखो पुरो का हाल-चाल पूछा और उन्हें सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी। 

आंखो पुरो से जेल में मुलाकात से पूर्व थेनू चो ने महराजगंज के जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय से भी मुलाकात की। जिलाधिकारी से मिलने के बाद वे जेल के लिये रवाना हुए। जेल के बाद थेनू चो एवरेस्ट स्कूल गये जहां उन्होंने मौके का जायजा भी लिया। 

 

Exit mobile version