महराजगंज: धानी के युवक ने भरी ऊंची उड़ान, इसरो में वैज्ञानिक बन बढ़ाया जिले का मान, पढ़िये पूरी सक्सेस स्टोरी

यूपी के महराजगंज जनपद के धानी ग्राम सभा के युवक ने जो कमाल कर दिखाया है, उसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। धानी के अजेन्द्र मणि त्रिपाठी देश की प्रतिष्ठित संस्था इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयनित हो गये हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 December 2022, 4:33 PM IST

धानी (महराजगण):  महराजगंज जनपद के धानी ग्राम सभा निवासी अजेन्द्र मणि त्रिपाठी के नाम की खूब चर्चा हो रही है और चर्चा होनी भी चाहिये, क्योंकि अजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने जो कुछ कर दिखाया, उसने पूरे महराजगंज जनपद का मान-सम्मान बढ़ा दिया है। अजेन्द्र युवाओं के प्रेरणास्रोत बन गये हैं।

अजेन्द्र मणि त्रिपाठी देश की प्रतिष्ठित संस्था इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयनित हो गये हैं। अजेन्द्र ने परीक्षा में सातवां रैंक प्राप्त कर यह सम्मानित पद पाया है।
जानकारी के अनुसार इससे पहले अजेन्द्र मणि त्रिपाठी का चयन 2018 में डीआरडीओ में हुआ था। लेकिन वे इसरो में वैज्ञानिक बनना चाहते थे।  
अजेन्द्र ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि वे पिछले 4-5 साल से इसरो में चयन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई और वे इसरो में वैज्ञानिक पद चयनित हो गये। अजेन्द्र ने इस परीक्षा में सातवां रैंक हासिल किया।

अजेन्द्र की इस सफलता से उनके पूरे घर-परिवार में खुशी का माहौल है। लोग अजेन्द्र को लगातार बधाई दे रहे हैं।

Published : 
  • 13 December 2022, 4:33 PM IST

No related posts found.