महराजगंज: BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश, पंचायत चुनावों को लेकर बनी रणनीति

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को महराजगंज पहुंचे, जहां उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक भी की।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 January 2021, 2:24 PM IST

फरेंदा (महराजगंज): उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को महराजगंज दौरे पर पहुंचे। यूपी में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से ठीक पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह महराजगंज दौरा पार्टी के लिये बेहद अहम मानाज रहा है। इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह ने महराजगंज की राजनीतिक फिजाओं को जानने की भी कोशिश की और पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर उनमें नई ऊर्जा का संचार भी किया।    

पार्टी ऑफिस में बैठक के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता और नेता 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को सबसे पहले फरेंदा पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस मौके पर विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल समेत बड़ी संख्या बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे मौजूद। 

डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर राज्य भर में उनका दौरा चल रहा है। उन्होंने इस बात की भी ऐलान किया कि उनकी पार्टी पंचायत चुनावों को जोरदार तरीके से लड़ेगी और बड़ी जीत भी हासिल करेगी। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नये कृषि कानून किसानों के हित में है, सरकार लगातार किसानों से वार्ता कर रही है। पूरे राज्य के अंदर प्रदेशमंत्री समेत सभी पदाधिकारियों का जिले में चल प्रवास चल रहा है। 

 डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह महराजगंज स्थित पार्टी कार्यालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं संग पंचायत चुनावों को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की और चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति भी तय की गयी। 

Published : 
  • 9 January 2021, 2:24 PM IST

No related posts found.