
महराजगंज: जिले में भयंकर बाढ़ के कारण हुए जान-माल के नुकसान और इसकी क्षतिपूर्ति के लिये सांसद पंकज चौधरी ने आज जिलाधिकारी वीरेन्द्र सिंह के साथ बैठक की और वास्तविक स्थिति का आकलन तत्काल करने को कहा।
यह भी पढ़ें: महराजगंज बाढ़: सीएम योगी ने फरेंदा का किया निरीक्षण, बांटी राहत सामग्री
भाजपा सांसद ने कहा कि बाढ़ पीडितों को हुए नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जायेगा और मदद में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायागी। उन्होंने जिलाधिकारी से नुकसान की वास्तविक स्थिति का आकलन करने को भी कहा।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: सांसद पंकज चौधरी ने कहा.. बाढ़ पीड़ितों के राहत में नही होने दूंगा कोई कमी
इस मौके पर चौधरी के साथ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल भी मौजूद रहे।
Published : 1 September 2017, 6:16 PM IST
Topics : जिलाधिकारी नुकसान पंकज चौधरी बाढ़ महराजगंज वीरेन्द्र सिंह सांसद