महराजगंज: विद्या सागर यादव को सपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद जिले में जमकर मनी खुशियां, फोड़े गये पटाखे, बधाईयों का लगा तांता

सपा के जमीनी व संघर्षशील नेता विद्या सागर यादव को सपा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद जिले भर में जमकर खुशियां मनायी गयी और पटाखे फोड़े गये। जिले भर से सपा कार्यकर्ता जनपद मुख्यालय पहुंच अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं और बधाईयां दे रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव:

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 March 2023, 2:02 PM IST

महराजगंज: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महराजगंज जिले में बड़ा संगठनात्मक निर्णय करते हुए पुराने, जमीनी, संघर्षशील नेता विद्या सागर यादव को महराजगंज जिले के समाजवादी पार्टी की कमान सौंपी है। 

पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विद्या सागर यादव को मिठाई खिलाते हुए

रविवार को इस नियुक्ति का आधिकारिक ऐलान होते ही जिले भर में सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलायी और जमकर पटाखे फोड़े। 

विद्या सागर यादव पार्टी के स्थापना काल से ही समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं और उनकी छवि एक तेज-तर्रार, पढ़े-लिखे, जुझारु नेता की है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट विद्या सागर को कुशल संगठनकर्ता माना जाता है और कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे 2015 से लेकर 2021 तक प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रहे। इसके अलावा वे समाजवादी पार्टी में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।

Published : 
  • 27 March 2023, 2:02 PM IST

No related posts found.