
भोपालः एक बार फिर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ऐसे नियम का ऐलान किया है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में हैं।
असल में मध्यप्रदेश सरकार ने ये तय किया है कि अब से सभी सरकारी कार्यक्रम बेटियों की पूजा से ही शुरू होंगे। इसका आदेश गुरुवार को ही जारी कर दिया गया है। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सभी शासकीय कार्यक्रम बेटियों की पूजा से शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश की कॉपी मध्यप्रदेश सरकार के सभी विभागों, सभी विभागाध्यक्ष, सभी संभागायुक्तों, सभी कलेक्टरों और सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भेज दी गई है।
बता दें कि इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को ही कर दी थी। उन्होंने ये घोषणा की थी की, मध्यप्रदेश में सभी शासकीय कार्यक्रम बेटियों की पूजा से शुरू किए जाएंगे। इससे महिलाओं और बेटियों के लिए लोगों के मन में इज्जत और सम्मान का भाव बनेगा।
Published : 25 December 2020, 4:52 PM IST
Topics : Bhopal Madhya Pradesh Shivraj Singh Chauhan बेटियों की पूजा भोपाल मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान